फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Every home's tricolor yatra started with enthusiasm and patriotism

Azamgarh News: जोश और देशभक्ति के साथ निकली हर घर तिरंगा यात्रा

Tue, 12 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Every home's tricolor yatra started with enthusiasm and patriotism
 लालगंज में पूर्व सांसद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : लालगंज में पूर्व सांसद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद
आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान में जिलेभर में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तिरंगा यात्राओं में हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। पल्हनीः ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस) 20वीं वाहिनी पीएसी के निर्देशन में में ’तिरंगा बाइक रैली’ निकाली। जवान हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय नारे का उद्घोष करते हुए गेट नंबर-3 से निकले पुनः उसी स्थान पर पहुंच कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा में उपसेनानायक अशोक कुमार, शिविरपाल अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठेकमाः मार्टीनगंज में खंड विकास अधिकारी इद्रीश अली की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरायमीरः सरायमीर मंडल में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में चंडेश्वर राय, मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, शैलेश प्रजापति, नीरज सिंह, सुजीत बरनवाल आदि मौजूद रहे। जहानागंजः ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मवेशी स्थित शहीद पार्क पहुंचने पर अमर शहीद केके सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेंहनगरः जाफरपुर बाजार में रानीपुर रजमो मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान और एससी/एचटी आयोग के सदस्य तीजा राम, प्रशांत सिंह व मंजू सरोज क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकली। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, आलोक पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

आजादी का महत्व समझने और तिरंगे को सम्मान देने का पर्व है हर घर तिरंगा अभियान: डीएम

आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र परिसर में तिरंगा महोत्सव के तहत मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें स्वयं सहायता समूहों, कृषक उत्पादन संगठनों, ओडीओपी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम रविन्द्र कुमार एवं एसएसपी हेमराज मीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। यह महज एक कार्यक्रम नहीं, देश की आजादी और उसके महत्व को समझने और तिरंगे को ऊंचा रखने का संकल्प है। यह समय है उन महापुरुषों और बलिदानियों को याद करने का जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस मौके पर हरिऔध कला केंद्र ऑडिटोरियम में ‘तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट’ का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोकगायक आदर्श मिश्रा, दिव्यांग कलाकार बृजेश चौहान, और राबी डांस इंस्टीट्यूट की ओर से देशभक्ति पर आधारित नृत्य और गायन प्रस्तुतियां हुईं। जिलाधिकारी ने कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय या प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य फहराएं। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करें। हर बच्चा कम से कम एक सेल्फी जरूर अपलोड करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। यदि कहीं गिरा हुआ तिरंगा दिखे, तो उसे सम्मानपूर्वक उठाएं और नियमानुसार उसका निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी की भी सराहना की, जहां एक शिक्षिका ने गणित सिखाने की रचनात्मक विधि प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव, खाद्य अभिहित अधिकारी सुशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed