{"_id":"60e889d08ebc3e9ec7470a66","slug":"every-block-will-be-closely-monitored-the-police-will-be-attentive-azamgarh-news-vns599557811","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाक पर रहेगी पैनी नजर, चौकस रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाक पर रहेगी पैनी नजर, चौकस रहेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ब्लाक प्रमुखी चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने अपनी रणनीति तय कर लिया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को ब्लाक मुख्यालयों के अलावा क्षेत्र में भी कड़ी चौकसी का फरमान जारी किया है। उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई भी एसपी ने फरमान सुनाया है।
जिले में कुल 22 ब्लाक है। जिसमें पांच पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। आज 17 ब्लाकों पर मतदान का कार्य संपन्न होगा। इन 17 ब्लाकों में कुछ ब्लाक अत्यंत संवेदनशील है। जिसमें पवई ब्लाक अत्यंत महत्वपूर्ण है। नामांकन के दिन से ही यहां बवेला चल रहा है। एक तरफ भाजपा के वर्तमान विधायक अरूणकांत यादव तो दूसरी तरफ सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव है। नामांकन वाले दिन ही यहां बड़ा बवेला हो चुका है और सपा प्रत्याशी का सत्ताधारी दल के लोगों ने मारपीट कर सिर भी फोड़ दिया है। वोटिंग वाले दिन भी यहां बवाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद रानी की सराय, पल्हनी, मिर्जापुर में वोटिंग को लेकर हंगामा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रमुखी चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर पूरी रणनीति तय किया हुआ है। आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने मातहतों को दे दिया है। एसपी ने बताया कि सभी चुनाव वाले ब्लाक मुख्यालयों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। मतदाता के अलावा कोई अन्य मतदान केंद्र में प्रवेेश नहीं कर सकेगा। वहीं किसी भी तरह के जुलूस आदि पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों के अलावा पूरे क्षेत्र में पुलिस की टीम चक्रमण कर नजर रखेगी।