{"_id":"607881898ebc3ee61b33625b","slug":"even-today-we-collect-dirty-water-in-the-pits-azamgarh-news-vns58523333","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी गड्ढ़े में इकठ्ठा करते हैं घर का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी गड्ढ़े में इकठ्ठा करते हैं घर का गंदा पानी
विज्ञापन
ठेकमा। सरकार की ओर से अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। नालियों का निर्माण कराकर गांव से जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। लेकिन ठेकमा विकास खंड के जमुआवां गांव का बनिया का पुरवा आज तक जलनिकासी की समस्या से जूझ रहा है। आज भी गांव के लोग घर के सामने गड्ढ़ा खोदकर पानी को इकठ्ठा करते हैं और उसके भरने के बाद बाल्टी से खाली करते हैं।
ब्लॉक का जमुआवां गांव की बनिया का पुरवा बस्ती के आज भी 250 घर जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बस्ती की कुल आबादी 4500 है। बस्ती के हर घर के सामने एक गड्ढ़ा खुदा है। गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के घर तो बना दिए गए लेकिन पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसका परिणाम है कि घर में प्रयोग के बाद निकलने वाले गंदे पानी को इकठ्ठा करने के लिए दरवाजे पर गड्ढ़ा खोदा हुआ है। इस गड्ढ़े में ही सारा पानी जमा होता है। जब गड्ढ़ा पानी से लबालब हो जाता है तो घर की महिलाएं या पुरुष उसे बाल्टी में भरकर दूर खेतों में ले जाकर फेंकती हैं। सरकार की ओर से जहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है उन जगहों पर सोख्ता बनवाकर पानी के निकास की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन इस गांव में यह व्यवस्था अभी तक नहीं पहुंच सकी है। गांव के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है। क्योंकि बरसात के पानी से ही गड्ढ़ा भर जाता है जिससे घर का पानी नहीं निकल पाता है।हे हैं। घर-घर आवास व शौचालय में सरकार बढ़िया काम कर रही है लेकिन हम सभी लोग गंदे पानी से जूझ रहे हैं।