फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even in the third wave, the youth are getting more infected

तीसरी लहर में भी युवा ही हो रहे ज्यादा संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Even in the third wave, the youth are getting more infected
आजमगढ़। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों व वृद्धों के लिए खतरनाक बतायी जा रही है लेकिन जिले में ऐसा नही है। जिले में सर्वाधिक युवा ही कोरोना की चपेट में आए है। कुल मिले 309 संक्रमितों में 273 युवा है। बच्चे व वृद्धों की संख्या मात्र 18-18 ही है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों व वृद्धो को ज्यादा खतरा बताया गया था। यही कारण है कि तीसरी लहर के साथ ही शासन-प्रशासन ने किशोरो के टीकाकरण की भी शुरूआत कर दी है। अब तक लगभग 40 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण किया भी जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों पर गौर कर तो जिले में तीसरी लहर के दौरान पहला पॉजिटिव केस 29 दिसंबर 2021 को सामने आया। इसके बाद 30 दिसंबर 2021 को भी एक मरीज मिला। ये दोनों ही युवा वर्ग के ही थे। इसके बाद एक जनवरी भी एक केस सामने आया जो युवाओं का ही था। वहीं तीन जनवरी को दो केस मिले जिसमें एक युवा व एक वृद्ध था। चार जनवरी को एक मुश्त 10 केस मिले थे और सभी युवा वर्ग से ही थे। पांच जनवरी को पांच केस आए, जिसमें चार युवा व एक वृद्ध थे। छह जनवरी को छह केस आए और सभी युवा ही रहे। सात जनवरी को 17 केस आए सभी 18 से 59 आयु वर्ग के ही रहे। आठ जनवरी को 16 केस में पहली बार दो बच्चे व 14 युवा मिले। नौ जनवरी को भी 16 केस थे, जिसमें एक बच्चा, एक वृद्ध व 14 युवा थे। 10 जनवरी को 19 केस सामने आए, जिसमें दो वृद्ध व 17 युवा शामिल रहे। 11 जनवरी को 44 केस मिले, जिसमें तीन बच्चे, दो वृद्ध व 39 युवा रहे। 12 जनवरी को 45 केस मिले, जिसमें 40 युवा, चार बच्चे व एक वृद्ध थे। 13 जनवरी को 53 केस मिले जिसमें 48 युवा, तीन वृद्ध व दो बच्चे शामिल रहे। 14 जनवरी को तो सर्वाधिक 73 पॉजिटिव मिले, जिसमें 60 युवा, सात वृद्ध व छह 18 साल के नीचे वाले थे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों व बुजुर्गो के लिए खतरनाक बताया गया था, लेकिन फिलहाल जो भी संक्रमित मिले है, उसमें सर्वाधिक युवा ही है। इसके पीछे एक मात्र कारण युवाओं की इम्यूनिटी मजबूत नहीं होना है। बच्चों की इम्यूनिटी वैसे भी मजबूत होती है, जिसके चलते बच्चे कम संक्रमित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय, एडिशनल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed