फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after explaining, teachers were not ready for online attendance

Azamgarh News: समझाने के बाद भी ऑनलाइन उपस्थिति को तैयार नहीं हुए शिक्षक

Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Even after explaining, teachers were not ready for online attendance
ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए शिक्षकों को समझाने के लिए संचालित अभियान भी जिले में फ्लाॅप साबित हुआ। बीएसए, बीईओ व जिला समन्वयक ने स्कूल पहुंच कर शिक्षकों को समझाया लेकिन कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार को मात्र 40 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई है। वहीं बच्चों की भी उपस्थिति ऑनलाइन नहीं भरी जा रही है। मात्र तीन प्रतिशत बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई है। ऐसे में उच्चाधिकारियों की हर रणनीति पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब तीन लाख बच्चे पंजीकृत हैं। प्राथमिक विद्यालय में 7533 व जूनियर में 2866 सहायक अध्यापक व 2946 शिक्षा मित्र तैनात हैं। उक्त विद्यालयों में 268,894 बच्चे पंजीकृत हैं। उक्त विद्यालयों में मात्र तीन प्रतिशत बच्चों की ही ऑनलाइन हाजिरी लगी थी। यह आंकड़ा एक जुलाई का है, जो आज भी इसी पर बना हुआ है। डिजिटल अटेंडेंस को लेकर चल रहे इस विरोध के बीच बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अब से फील्ड में जाएंगे। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी एडी बेसिक, बीएसए, जिला समन्वयक आदि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अगले एक सप्ताह सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक विद्यालयों का नियमित भ्रमण करें। डिजिटल पंजिकाओं में शिक्षकों का सहयोग करें। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनको डिजिटल पंजिकाओं के लाभ के बारे में बताएं। यह भी बताएं कि बच्चों में कक्षावार, विषयवार अपेक्षित दक्षताएं प्राप्त करना व ग्रेड में सुधार ही लक्ष्य है। बैठक में उन्हें डिजिटल पंजिकाओं के प्रस्तुतिकरण दें, प्रशिक्षण वीडियो साझा करें। बीएसए-बीईओ नियमित प्रगति की समीक्षा कर डिजिटलीकरण में प्रगति लाएं।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा का निर्देश मिला है। हम स्वयं स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर रहे और दिए गए निर्देशों का पालन कराने के लिए शिक्षकों को प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी बीईओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भी विद्यालयों में जाएं और शिक्षकों से वार्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed