फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after 13 days, paddy procurement could not be done at 107 purchasing centers

Azamgarh News: 13 दिनों बाद भी 107 क्रय केंद्रों पर नहीं हो सकी धान खरीद की बोहनी

Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Even after 13 days, paddy procurement could not be done at 107 purchasing centers
आजमगढ़़। धान की खरीद एक नवंबर से शुरु है। खरीद शुरू हुए 13 दिन बीत गए लेकिन अभी तक धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। 107 क्रय केंद्रों पर अभी तक धान खरीद की बोहनी भी नहीं हो पाई है। जबकि देखा जाय तो क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए 17064 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल में 2.15 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य की तुलना में खरीद के लिए तीनों जनपदों पर 181 क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसानों से धान खरीद के लिए एक नवंबर से ही क्रय केंद्रों को खोल दिया गया था। उधर, खाद्य विभाग के अधिकारियों का अनुमान था कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद में तेजी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार से तीसरा सप्ताह भी शुरू हो जाएगा। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है। आजमगढ़ में 12, मऊ में 23 वलिया में 39 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। 2.15 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1176.96 मीट्रिक टन धान खरीद गया है। मंडल का खरीद प्रतिशत 0.55 प्रतिशत है।
विज्ञापन




00

जनपद- क्रय केंद्र- लक्ष्य- खरीद- प्रतिशत

आजमगढ़- 68- 55000- 116.14- 0.39

मऊ - 45- 52000- 396.56- 0.76

बलिया- 68- 108000- 564.16- 0.52

योग- 181- 215000- 1176.96- 0.55

नोट- लक्ष्य और खरीद का आंकड़ा मीट्रिक टन में है।

00

अभी किसान धान की कटाई और मड़ाई में लगे हैं। लेकिन क्रय केंद्रों पर धान का आना शुरू हो चुका है। मंडल में 1177 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। तीसरे सप्ताह से धान खरीद में तेजी आएगी और किसानों से लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed