फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Evaluation will start tomorrow, sanitized centers

कल से शुरू होगा मूल्यांकन, सैनिटाइज कराए गए केंद्र

Mon, 11 May 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Evaluation will start tomorrow, sanitized centers
आजमगढ़। यूपी बोर्ड कापियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी में डीआईओएस सोमवार को दिन भर जुटे रहे। सभी मूल्यांकन केंद्रों को जहां सैनिटाइज कराया गया तो वहीं अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए विषयवार कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के कापियों का मूल्यांकन पांच मई से ही शुरू होना था लेकिन बाद में शिक्षक संगठनों के दबाव में उसे स्थगित कर दिया गया। इसके पीछे कारण जिले का ऑरेंज जोन में होना बताया गया। अब शासन ने नया फरमान जारी कर ऑरेंज जोन में भी कापियों का मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिले में बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए है। इसमें शिब्ली व जीजीआईसी पर इंटर तो डीएवी व इंटर कालेज सठियांव पर हाईस्कूल की कापियां जांची जाएगी। सभी केंद्रों को मूल्यांकन शुरू होने के एक दिन पूर्व ही पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सभी केंद्र प्रतिदिन सैनिटाइज कराए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए एक दिन में कम से कम शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ही अब सभी विषयों का एक साथ नहीं बल्कि विषयवार कापियों की जांच कराई जाएगी ताकि कम संख्या में परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में मास्क व सैनिटाइजर आदि की भी व्यवस्था रहेगी। बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed