फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Evaluation of the boycott

मूल्यांकन का बहिष्कार जारी

Wed, 01 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of the boycott
वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों का चल रहा बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह, मुन्नू यादव, जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह, मंत्री प्रभाकर राय, अनिल चतुर्वेदी, डॉ. रवींद्र नाथ राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्र का भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क कर बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 साथ ही प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि जब तक वित्त विहीन शिक्षकों को वेतन/मानदेय, विनियमितीकरण और पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगें पूरी नहीं होती बहिष्कार जारी रहेगा। मिर्जा यासिर बेग, आफाक अहमद, रिजवान, आलोक सिंह, राहुल राय, टिल्ठू राम यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री गोविंद दयाल सिंह ने संघ के पदाधिकारियों के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज, वेस्ली इंटर कालेज, निसवां बालिका इंटर कालेज और शिब्ली नेशनल इंटर कालेज का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती मूल्यांकन कार्य ठप रहेगा।

जिलाध्यक्ष दीनानाथ चौबे, जिलामंत्री अमित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, श्रीचंद पांडेय, अनिल कुमार चतुर्वेदी, अबू मोहम्मद खां आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म गुट) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष इरफान अहमद, जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह यादव, वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष श्यामनरायन सिंह और प्रदेश के महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। शैलेश सिंह, वेद प्रकाश, नन्हे चौरसिया, वीरेंद्र सिंह, अबरार अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार बीपीएड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक मंगलवार को ब्लाक सभागार में मंगलवार को हुई। जिसमें प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी पर वक्ताओं ने रोष प्रकट किया। प्रदेश सचिव बृजेश यादव ने कहा कि लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया था कि 46392 पद जूनियर विद्यालय में सृजित होंगे। लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ।


 उन्होंने कहा कि इसके विरोध में तीन अप्रैल को लखनऊ में लक्ष्मण मैदान पर धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बीपीएड बेरोजगारों से इस धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। अमरजीत यादव, विजय, राम प्रवेश, राम दुलारे, रवींद्र, सागर, रीता, सौरभ, कृष्ण कुमार, कविता, संजय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अमरजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed