फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EPF deducted and honorarium of someone else paid to someone else

Azamgarh News: ईपीएफ कटा किसी और का मानदेय का भुगतान दूसरे को

Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
EPF deducted and honorarium of someone else paid to someone else
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग पंप ऑपरेटर ने वेतन व पारिश्रमिक न मिलने और फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के खाते में भुगतान किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपर आयुक्त शमसाद हुसैन को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। अपर आयुक्त ने उपश्रमायुक्त को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

फजले हक ने बताया कि उसकी नियुक्ति मार्च 2025 में वार्ड संख्या-24 के पुरादुल्हन स्थित पंप संख्या-05 पर ऑपरेटर के पद पर हुई थी। नियुक्ति के बाद से वह लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, लेकिन उसे अब तक मानदेय नहीं मिला।
विज्ञापन

नगर पालिका के एक लिपिक और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से उसके नाम का वेतन किसी अन्य फजले हक नाम व्यक्ति के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। मानदेय की धनराशि उक्त व्यक्ति के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते में पिछले लगभग एक वर्ष से भुगतान की जा रही है।उसने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसे किसी परिचित द्वारा यह कहकर पैसे निकालकर देने को कहा जाता था कि यह उनका ही भुगतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी आरोप लगाया कि आगामी सुनवाई में उसे ही पंप ऑपरेटर बताकर प्रस्तुत करने की योजना बनाई जा रही है। फजले हक ने बताया कि उसके नाम से ईपीएफ और ईएसआईसी में पंजीकरण हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह ही वास्तविक कर्मचारी है। इसके बावजूद उसे भुगतान नहीं किया जा रहा है। ईपीएफ और ईएसआईसी की धनराशि उसके खाते में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed