फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Entire village was submerged due to rain, villagers demonstrated

बरसात से पूरा गांव हुआ जलमग्न, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Entire village was submerged due to rain, villagers demonstrated
तहसील क्षेत्र के कोयलसा ब्लॉक के गांव मैनुद्दीनपुर में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पूरे गांव में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए घुटने बराबर पानी से होकर गुजारना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पानी में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की तरफ ना तो किसी अधिकारी का ध्यान है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि का। यदि किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस पर ध्यान दिया होता तो शायद आज यह स्थिति ना होती। यहां पर आई बाढ़ का अंदाजा इसी से बात से लगाया जा सकता है कि इस गांव में बाढ़ के चलते कई लोगों का मकान धराशाई हो गया है लेकिन पानी इतना अधिक है कि आकलन करने के लिए यहां पर लेखपाल भी जाने से कतरा रहे हैं। इस गांव में रास्ता ना होने से नाराज ग्रामीणों ने पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे राजाराम, श्याम दुलारी, शारदा आदि ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों के यहां जब भी बारिश होती है घुटने बराबर पानी लग जाता है। इसी पानी से होकर कि हम लोगों को गुजरना पड़ता है। इसके लिए हमने कई बार ग्राम प्रधान और कई अधिकारियों से कहा लेकिन आज तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब हम लोग इसके बारे में ग्राम प्रधान से कहते हैं तो प्रधान द्वारा बनवाने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन आज तक हम लोगों के आने जाने के लिए रास्ता नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed