फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Enter the house and looted cash and jewelry in Azamgarh

घर में घुसकर नकदी और जेवरात की लूट

Sun, 16 May 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Enter the house and looted cash and jewelry in Azamgarh
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में एक घर में घुस कर बदमाशों ने नकदी व जेवरात को लूट लिया। घटना के समय घर से बरात गई हुई थी और परिवार की महिलाएं दरवाजे पर बैठ कर मंगलगीत गा रही थीं। महिलाओं का आरोप है गांव के ही दबंग मारपीट कर घर में घुसे और नकदी व जेवरात लूट ले गए। वहीं पुलिस मामला मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

बरदह थाना के गोठाव गांव निवासी संतलाल राजभर के पुत्र राहुल की शुक्रवार को शादी थी। बरात देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरोकला गांव गई थी। घर पर निगरानी के लिए संतलाल के रिश्तेदार 50 वर्षीय रूपचंद के अलावा महिलाएं थीं। महिलाएं रतजगा की रस्म निभाते हुए घर के दरवाजे पर गीत गा रही थी। देर रात लगभग 12 बजे गांव के ही आठ दस लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और संतलाल के घर पर धावा बोल दिया। वहां मौजूद लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही घर में घुसकर 40 हजार नकदी व जेवर आदि लूट ले गए। इस घटना में दूल्हे की मां गुड्डी देवी (45) पत्नी संतलाल, माधुरी देवी (42) पत्नी रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष को शनिवार की सुबह बरात से घर वापस लौटने पर हुई। इस बाबत संतलाल थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें बैरंग वापस कर दिया। प्रभारी विष्णु मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed