फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Enhanced brooch , doing calculations

बढ़ी धुकधुकी, करते रहे जोड़घटाव

Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Enhanced brooch , doing calculations
पंचायत चुनाव के बाद प्रशासनिक अमले ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है। तय रणनीति के तहत गणना अधिकारियों की नजर में होगी। भीतर के हलचल और गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 13 हजार तीन सौ पचास कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारियों का मानना है कि काउंटिंग निर्बाध हुई तो आठ से दस घंटे के भीतर काम समाप्त हो जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 22 ब्लॉकों में 13 दिसंबर की सुबह से न्याय पंचायत वार गणना करवाई जाएगी।


इसके तहत कुल 278 न्याय पंचायतों की काउंटिंग के लिए सभी ब्लॉकों में 602 कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कमरे में दो टेबल लगाया जाएगा। एक टेबल पर प्रधान पद और दूसरे पर सदस्य के मतों की गिनती होगी। इसके तहत पूरी गणना के लिए 1204 टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन



प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच कर्मचारियों की ड्यूटी है। प्रत्येक टेबल पर एक साथ 6,020 लोग बैठकर गिनती करेंगे। प्रत्येक 12 घंटे बाद ड्यूटी की पाली समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार कुल 13 हजार तीन सौ पचास कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें दस प्रतिशत 1,310 कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकार वोटों की गिनती सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। निर्वाचन अधिकारी का मानना है कि दस चक्रों में गिनती होनी है। यदि प्रत्येक केंद्रों पर काम सही तरीके से चलता है तो आठ से दस घंटे के भीतर काम समाप्त हो जाएगा।


गणना के दौरान बाहर और भीतर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और वीडियो कैमरे पर्याप्त मात्रा में लगाए गए हैं। मतगणना के समय केंद्र से 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के वाहनों का प्रवेश होगा।



शेष गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है। इसके अलावा मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ता मोबाइल फोन या तरल पदार्थ लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed