{"_id":"5a35695e4f1c1b9f678c1c01","slug":"engine-lost-for-ten-times-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों में दूसरी बार बेपटरी हुआ इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों में दूसरी बार बेपटरी हुआ इंजन
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
train accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शाहगंज से गिट्टी लादकर जनपद पहुंची मालगाड़ी का इंजन शनिवार की शाम चार बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर बेपटरी हो गया। हालांकि इससे किसी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ।
इंजन बेपटरी होने से इस रूट से होकर लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि जगहों को जाने वाली ट्रेनों का आगमन घंटों बाधित रहा। इस वजह से कैफियात एक्सप्रेस भी साढ़े चार बजे के बजाए शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
शनिवार की शाम चार बजे शाहगंज से मालगाड़ी 42 वैैगन में गिट्टी लादकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। मालगाड़ी का इंजन लेटफार्म नंबर तीन पर पटरी से उतर गया। 10 दिन के अंदर दूसरी बार किसी ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के इंजन के पटरी से उतरने और उसकी बोगियों केे मुख्य लाइन पर खड़ा होने के बाद मऊ शाहगंज रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। कैफियात आजमगढ़ स्टेशन पर ही खड़ी रही। जबकि गोदान एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस और शाहगंज बलिया पैसेंजर को जगह-जगह रोकर रूट खुलने का इंतजार करना पड़ा।
सभी गाड़ियां लगभग दो घंटे तक किसी न किसी स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद जब ट्रेनें चली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इससे पूर्व आठ दिसंबर को तमसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन वाशिंग पिट से प्लेटफार्म पर आते समय पटरी से उतर गया था। अभी इस मामले की जांच पूरी भी नहीं हो सकी थी कि शनिवार को मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच।
उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगभग साढ़े पांच बजे मऊ से दुर्घटना सहायता ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। जिसके सहारे मालगाड़ी के इंजन को पटरी पर लाकर डिब्बों को मुख्य लाइन से हटाया गया। इसके बाद छह बजकर पांच मिनट पर कैफियात एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
मालगाड़ी का इंजन उतरने से लगभग दो घंटे के लिए रेल मार्ग बाधित रहा। लेकिन दुर्घटना सहायता ट्रेन के आने के बाद इंजन को पटरी पर लाकर मालगाड़ी के डिब्बों को मुख्य लाइन से हटाया गया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। मालगाड़ी को भी यहां से रवाना किया जा चुका है। अब वाराणसी से आकर अधिकारी इसकी जांच करेंगे कि आखिर इंजन के उतरने का क्या कारण रहा।
बाबूराम, स्टेशन अधीक्षक आजमगढ़।
स्टेशनों पर यात्री करते रहे अपनी ट्रेन का इंतजार
मेजवां। आजमगढ़ में मालगाड़ी का इंजन बेपटरी होने से लाइन संख्या एक ब्लाक हो गई। जिसके चलते आजमगढ़ से बनकर चलने वाली आजमगढ़-दिल्ली 12225 कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ से डेढ घंटा विलंब से रवाना हुई। वहीं दरभंगा-अहमदाबाद 19166 को मऊ में, मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 111055 को सरायमीर में, शाहगंज-बलिया 55140 पैसेंजर को रानीसराय स्टेशन पर रोक दिया गया।
जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुरासन रोड, सरायमीर, फरिहा, रानीसराय, मुहम्मदाबाद आदि स्टेशनों पर यात्रियों को अपनी ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। दो घंटे बाद आवागमन चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।