{"_id":"6213d88009b5ce4e960dee8d","slug":"encroachment-removed-from-the-road-leading-to-school-accused-arrested-azamgarh-news-vns639783697","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय जाने वाले मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय जाने वाले मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
क्षेत्र के विशुनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय तक जाने वाली सड़क पर सोमवार को बांस-बल्ली बांध कर एक व्यक्ति ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इसकी वजह से बच्चे विद्यालय में नहीं पहुंच सके। इसके बाद शिक्षक विद्यालय के बाहर मैदान में बच्चों को बढ़ाने लगे। इसकी सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर तीन घंटे बाद पुलिस पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद बच्चों को विद्यालय में प्रवेश मिला।
विशुनपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय को मतदान केंद्र भी बनाया जाता है। इस विद्यालय में 11 शिक्षक हैं जबकि 470 बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने विद्यालय जाने वाली सड़क को अपनी भूमिधरी बताते हुए बांस- बल्ली बांध कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। बच्चे जब विद्यालय पहुंचे तो रास्ते अवरुद्ध देख वहीं रुक गए। कुछ बच्चे तो घर चले जबकि अधिकतर बच्चे स्कूल के बाहर मैदान में बैठकर पढ़ने लगे। प्रधानाध्यापक श्रीनाथ त्रिपाठी ने मामले से बीईओ संतोष कुमार पांडेय को अवगत कराया। बीईओ मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मेंहनगर प्रेमचंद मौर्य को दी। एसडीएम के आदेश पर तरवां थाने के उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी विद्यालय पहुंचे। अतिक्रमण करने वाले राजेंद्र सिंह पुत्र रामफेर सिंह को बुलाकर बांस- बल्ली को हटवाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साढ़े तीन घंटे के बाद बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश किया। बच्चों के लिए पौने एक बजे से एमडीएम बनना शुरू हुआ।
इस संबंध में ग्राम प्रधान रामप्रसाद ने बताया कि चकबंदी के बाद उस रास्ते से गांव के लोगों के साथ कंपोजिट विद्यालय के बच्चे आते जाते हैं। संबंधित व्यक्ति ने बांस- बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था जिससे कारण शिक्षक और विद्यालय के बच्चे परेशान रहे। थाना प्रभारी तरवां रत्नेश दुबे ने बताया कि अपनी भूमिधरी बताकर विद्यालय का रास्ता रोकने वाले गांव निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।