फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment on pond, dirty water flowing in the streets

Azamgarh News: पोखरी पर अतिक्रमण, गलियों में बह रहा गंदा पानी

Thu, 15 Aug 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on pond, dirty water flowing in the streets
मुबारकपुर। कस्बा के वार्ड नंबर छह महमूदपुरा के लोग जलनिकासी की समस्या से परेशान हैं। पोखरी पर अतिक्रमण होने से पानी निकल नहीं पा रहा है। वार्ड के लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर पालिका मुबारकपुर का महमूदपुरा वार्ड में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सार्वजनिक पोखरी पर अतिक्रमण होने और नालों के जाम होने से पानी निकल नहीं पा रहा है। गंदा पानी नालों से ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। इससे मुहल्ले में काफी दुर्गंध उठ रही है। साथ ही गलियों में पानी लगने से घरों में सीलन की समस्या बढ़ गई है। वार्डवासी फैसल आमीन, मोहम्मद शाहिद, अशहद, खुर्शीद अहमद, सैफुल्लाह आदि ने बताया कि नालों का गंदा पानी गलियों में बहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार नपा प्रशासन से शिकायत की गई। शिकायत के बाद जांच तो हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हल्की बारिश होने पर घरों में जल भराव हो जाता है। लोगों की गृहस्थी और हथकरघा, पावरलूम को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उक्त वार्ड का निरीक्षण करूंगा। जलनिकासी की समस्या यदि है तो टेंडर आदि कर उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार मिश्र, ईओ मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed