फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounters Azamgarh Thief and History-Sheeter Injured Fleeing After Firing at Police Theft Racket Busted PGI

आजमगढ़ में दो एनकाउंटर: चोर व हिस्ट्रीशीटर घायल, पुलिस पर गोली चला कर भाग रहे थे; पीजीआई में चोरी का पर्दाफाश

Sun, 19 Apr 2026 10:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 10:34 AM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस ने दो स्थानों पर मुठभेड़ के दाैरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वे लोग पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे, टीम ने दोनों के पैर में गोली चला घायल कर दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Encounters Azamgarh Thief and History-Sheeter Injured Fleeing After Firing at Police Theft Racket Busted PGI
मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों जहानागंज और फूलपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ों में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य और एक शातिर हिस्ट्रीशीटर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। दोनों ही मामलों में अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र में 14/15 मार्च और 19 मार्च को पीजीआई चक्रपानपुर परिसर स्थित आवासों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर तक चोरी कर लिया था। इन घटनाओं में मुकदमे दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

विज्ञापन

चोरी के सामान भी बरामद

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र में मौजूद है। गम्भीरवन इलाके में घेराबंदी के दौरान संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय भील उर्फ संजू निवासी धार, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

उसके पास से तमंचा, कारतूस, सोने की सिल्ली, चांदी के आभूषण, 40,000 रुपये नकद सहित करीब 6.5 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ विभिन्न राज्यों में सरकारी संस्थानों और आवासीय परिसरों की रेकी कर चोरी करता था और आभूषणों को पिघलाकर सिल्ली बना देता था।

पुलिस पर चलाई थी गोली

वहीं फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात को पुलिस ने भोरमऊ पुलिया के पास मुठभेड़ में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर केसरी चौहान को गिरफ्तार किया। वह पहले एक मामले में व्यक्तिगत रंजिश के चलते जानलेवा फायरिंग कर फरार था। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। केसरी चौहान पर हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 14 से अधिक गंभीर मामले विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed