फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in azamgarh Two miscreants involved in robbery of Rs 8 lakh injured five other arrested

Azamgarh: 8 लाख रुपये की लूट में शामिल दो शातिर मुठभेड़ में घायल, पांच अन्य बदमाश गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 09:16 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 09:16 AM IST
सार

आजमगढ़ के मझगांवा गांव से गुजरे फोरलेन पर रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो बदमाश हाल ही में जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि से हुई लूट में शामिल थे। दोनों को गोली लगी है। 

विज्ञापन
Encounter in azamgarh Two miscreants involved in robbery of Rs 8 lakh injured five other arrested
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस को रविवार सुबह बड़ी सफलता हाथी लगी। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव से गुजरे फोरलेन पर शातिर अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि से हुई लूट में शामिल दो शातिर पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं मौके से पुलिस ने पांच अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के सात लाख रुपये भी बरामद किए। गोली लगने से घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


रानी की सराय थाना के बेलइसा धर्मकांटा के पास बीते दो जून को जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि से दिनदहाड़े करीब 8 लाख रुपये की लूट हुई थी। सरेराह घटी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटनास्थल पर एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


सीओ लालगंज, सीओ सिटी व एसओजी की तीन टीमों को इस घटना के खुलासे के लगाया गया। रविवार अलसुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम रानी की सराय थाना क्षेत्र के मंझगांवा गांव से गुजरे फोरलेन पर पहुंची। जहां बदमाशों का एक पूरा ग्रुप ही मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:  वाराणसी में इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी बर्खास्त, 1.40 करोड़ की डकैती से जुड़ा है मामला

पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो शातिर बदमाश घायल हो गए। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच अन्य बदमाशों को भी धर दबोचा। घायल बदमाशो को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के सात लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ की कवायद में अभी जुटी है। घायल व पकड़े गए बदमाशों के नाम का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed