फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh second day Accused of bank robbery injured and arrested another absconding

आजमगढ़ में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ः बैंक मित्र से लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार, दूसरा फरार; पुलिस दे रही दबिश

Sat, 22 Jun 2024 12:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

Azamgarh News: लूट की घटना के आरोपी शनिवार की सुबह पुलिस को देख भागने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी गिर गई। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करने लगे। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरा मौका देखकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh second day Accused of bank robbery injured and arrested another absconding
मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से हुई लूट में शामिल दो अपराधियों के साथ शनिवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के 93 हजाार रुपये, असलहा और एक मोटर साइकिल को बरामद किया है।

बताते चलें कि दो जून को मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव निवासी प्रशांत पांडेय ने दो जून को पुलिस को तहरीर दी कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सिंहपुर शाखा में बैंक मित्र है। चक्रपानपुर बाजार में निधि पुस्तक भंडार के नाम से दुकान भी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वादी अपनी दुकान बंद करके एकौना-हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि कब्रिस्तान के पास तीन लड़कों ने रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छीन लिए, जिसमें करीब तीन लाख रुपये नगद, दो डिवाइस मशीन, एक एटीएम, डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे।

पीड़ित ने दी थी तहरीर

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसकी विवेचना निरीक्षक अपराध सुरेंद्र कुमार दुबे द्वारा की जा रही है। विवेचना में दो अभियुक्तों विशाल यादव ग्राम सिसवां और आकाश शर्मा ग्राम चौबेपुर मटियवना का नाम प्रकाश में आया। इन दोनों को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस प्रकार पुलिस ने इस मामले में कुल आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि बैंक मित्र से लूट के आरापी ताड़ी मोड़ से धनहुंआ की ओर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने मसीविर महुआ गांव के पास सुखी नहर के किनारे रोड पर ताड़ी से आने वाली वाहनों को चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में ताड़ी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के दिखाई दिए जो चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर अपनी बाइक ग्लैमर को वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे कि रोड पर दोनों लड़के बाइक फिसल जाने के कारण गिर गए। 

दोनों रोड के किनारे सुखी नहर में उतरकर पुलिसवालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया भटौली गांव निवासी साजन तिवारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया। जबकि उसका दूसरा साथी शैलेष यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed