फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter In Azamgarh Gudluck singh murder case main accused injured incidents due to dispute over splattering of mud

Encounter In Azamgarh: गुडलक हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, कीचड़ के छींटे लगने के विवाद में मारी थी गोली

Sun, 22 May 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 May 2022 10:34 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र में 15 मई की रात कीचड़ के छींटे लगने के विवाद में गुडलक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को मुख्य आरोपी को रविवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Encounter In Azamgarh Gudluck singh murder case main accused injured incidents due to  dispute over splattering of mud
पुलिस की गोली से घायल बदमाश का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की अतरौलिया थाना पुलिस ने रविवार सुबह गुडलक सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुल यादव उर्फ डॉन (24) को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अंकुल के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अतरौलिया थाना क्षेत्र में 15 मई की रात गुडलक सिंह को अंकुल ने ही गोली मारी थी। कीचड़ के छींटे लगने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह अतरौलिया थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गुडलक सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अचलीपुर बाईपास हाईवे से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुस्तैद हो गई। पुलिस द्वारा सामने से आ रही है एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ चलाई गई गोली बदमाश के बाएं पैर में लग गई। पूछताछ में पता चला कि यह बदमाश थाना अतरौलिया के मंडोही गांव निवासी अंकुल यादव उर्फ डॉन पुत्र चंद्रधारी है। जिसने 15 मई की रात भदौरा गांव के गुडलक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के दौरान वारदात को दिया गया था अंजाम

अतरौलिया थाने के भेदौरा गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ गुडलक की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा शनिवार को कर दिया। रविवार सुबह मुठभेड़ में मुख्य आरोपी दबोचा गया जबकि पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि 15 मई की रात रायपुर करमैनी भट्ठे के पास आठ युवक पार्टी कर रहे थे।

इसी दौरान भेदौरा गांव निवासी शुभम सिंह वहां से गुजरा। रास्ते में कीचड़ था, बाइक गुजरने से कीचड़ के छींटे पार्टी कर रहे अंकुल यादव व लालू यादव और खाने में पड़े। इसे लेकर शुभम की पार्टी कर रहे युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद शुभम घर पहुंचा और सिद्धार्थ उर्फ गुडलक को पूरी बात बताई। जिसके बाद गुडलक और शुभम फिर से मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में जम कर कहासुनी हुई। इसी दौरान अंकुल यादव उर्फ डॉन निवासी मंडोली थाना अतरौलिया ने गुडलक को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed