आजमगढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष पीएन सिंह और जिला मंत्री सुबाष पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को रोडवेज परिसर से 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने, विभागों का निजीकरण, ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त किए जाने, कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित किए जाने, रिक्त पदो के सापेक्ष नियमित नियुक्ति किए जाने, कैशलेश इलाज का लाभ दिए जाने, व्यवधान को समाप्त किए जाने, उपार्जित अवकाश के संचय की तीन सौ दिन की सीङ्क्षगल समाप्त किए जाने और सेवानिवृत्ति पर तीन सौ दिन के अवकाश का नकदीकरण को बढ़ाकार छह सौ दिन किए जाने, पूर्व में लागू नकदीकरण व्यवस्था को बहाल किए जाने, परिवहन निगम के कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान कराए जाने, जुलाई 2017 से बकाया महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान सहित वेतन विसंगतियों का निराकरण, मकान किराया,नगर प्रतिकर भत्तों की संसोधित दरों से भुगतान, एनसीपी की बहाली, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख किए जाने सहित 17 सूत्रीय मांग का निस्तारण मुख्यमंत्री से किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर पदाधिकारियों में अनिल शर्मा, सुरेश कुमार रावत, गिरीश मिश्रा, अतुल मिश्रा सहित अनेक कर्मचारी और सदस्य मशाल जुलूश में शामिल रहे।