{"_id":"67758c9e97df16a9130bfd84","slug":"employees-taking-heat-from-heaters-patients-and-attendants-shivering-in-the-wards-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-125596-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हीटर की गर्मी ले रहे कर्मचारी, वार्डों में ठिठुर रहे मरीज और तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हीटर की गर्मी ले रहे कर्मचारी, वार्डों में ठिठुर रहे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीज ठंड से ठिठुर रहे है। उन्हें न तो कंबल दिए जा रहे है और न ही उनके रूम में हीटर का इंतजाम है।
जबकि वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कमरों में बैठकर हीटर की गर्मी ले रहे हैं। जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं। जनपद में दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अस्पताल में नाकाफी इंतजाम को देखकर कर लग रहा है कि ठंड से पहले ही स्वास्थ्य महकमे को पाला मार गया है। जनपद में पछुआ हवाओं के कारण जहां बर्फीली हवाएं लोगों की हडि्डयों को बेध रही हैं।
वहीं तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन सबके बीच मंडलीय अस्पताल में भर्ती 200 से अधिक मरीज एक पतले कंबल के सहारे रात गुजार रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक वार्डों में हीटर नहीं लगवाया गया है। इसके कारण मरीज और तीमारदार घर से रजाई और कंबल लाने के लिए विवश हैं। वहीं मरीजों की देखभाल करने वाला स्टाफ कमरों में बैठकर हीटर की गर्मी ले रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर बुधवार को ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बृहस्पतिवार तक वार्डों में हीटर लग जाने की बात कही थी लेकिन एक हफ्ते होने को आए अभी तक वार्डों में हीटर नहीं लगाया गया है। े