{"_id":"5ec40f318ebc3e90440d5f8f","slug":"employees-mobilized-in-protest-against-da-and-allowance-deduction-azamgarh-news-vns525733616","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए व भत्ता कटौती के विरोध में लामबंद हुए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए व भत्ता कटौती के विरोध में लामबंद हुए कर्मचारी
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। कोरोना संक्रमण के इस दौर में सरकार द्वारा डीए समेत अन्य भत्तों में कटौती का आक्रोशित कर्मचारियों ने विरोध किया और जल्द से जल्द कटौती समाप्त किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद/क्षेत्रीय महामंत्री रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पीएन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हो या परिवहन विभाग के सभी जी जान से इस संक्रमण काल में लगे हुए है। ऐसे में इन कर्मचारियों के प्रोत्साहन का कार्य सरकार को करना चाहिए लेकिन सरकार भत्ता आदि में कटौती कर कर्मचारियों को हतोत्साहित किया है। हमारी मांग है कि डीए, भत्ता आदि की जो कटौती की गई है, उसे तत्काल समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आज प्रवासी श्रमिक काफी संख्या में आ रहे हैं। रोडवेज के चालक परिचालक रेलवे स्टेशन पर बस लेकर जा रहे हैं और प्रवासी श्रमिकों को बैठा कर उनके क्षेत्र तक छोड़ रहे है। ट्रेन यदि देर से आ रही है तो ये कर्मचारी वहीं बैठ कर इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारी भी दिन रात पीड़ित मानवता की सेवा में लगे हुए है। राजस्व कर्मचारी हो अथवा अन्य विभागों के कर्मचारी हो। सभी सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप काम कर रहे है। ऐसे में हमारे हक व अधिकार को छीना जाना गलत है। इसके लिए हम हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की सभी भत्तों के बहाली की मांग
आजमगढ़। इप्सेफ के आह्वान पर कलिंग अटेंशन अभियान द्वितीय चरण उप्र में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा और राज्य कर्मचारी सक्त परिषद के बैनर तले उप्र के सभी जनपदों में समस्त राज्य कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, शिक्षक आदि ने मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महंगाई भत्तों की किश्तों पर लगी रोक तत्काल हाटाए जाने , उप्र सरकार द्वारा नगर प्रतिकर भत्ता समेत छह अन्य भत्तों को पहले फ्रीज करने और बाद में उन्हें समाप्त किए जाने के आदेश को तत्काल समाप्त कर बहाली करने की मांग की। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पीएनसिंह व मंत्री सुभाष पांडेय ने किया। जिसमें राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रह्मचारी राय, मंत्री रामचंद्र चौहान, फार्मासिस्ट सुबेदार यादव, ऋषिदेव मौर्या,, अजय पांडेय आदि उपस्थित थे।