फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emphasized the unity of the Jaiswal community.

Azamgarh News: जायसवाल समाज की एकजुटता पर दिया जोर

Fri, 25 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Emphasized the unity of the Jaiswal community.
ठेकमा स्थित एक मैरिज हॉल में जायसवाल समाज की बैठक में अति​थि को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत-आयोज
कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को जायसवाल समाज की बैठक हुई। इसमें समाज की एकजुटता बढ़ाने, सामाजिक भागीदारी मजबूत करने और युवाओं को जिम्मेदारियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी मतभेद भुलाकर सभी को एक मंच पर आना होगा। कमजोर परिवारों की मदद, बच्चों की शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन

राजेश जायसवाल ने कहा कि एकजुटता गांव-गांव तक पहुंचनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि महाराजगंज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल ने महिलाओं और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पित जायसवाल ने समाज के इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता बताई। पूर्वांचल प्रभारी एवं राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के संरक्षक ने सेवा, सहयोग और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

जायसवाल युवा समाज शाहगंज के प्रतिनिधि, आरती जायसवाल ने भी विचार रखे। बैठक में बबलू जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, पूर्व प्रधान देवी जायसवाल और विजय लाल जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed