फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emphasis on strengthening booths

Azamgarh News: बूथ मजबूत करने पर जोर, जिलाध्यक्ष बोले, भाजपा से जनता का मोहभंग

Mon, 14 Sep 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening booths
समाजवादी पार्टी दीदारगंज विधानसभा की बैठक को संबो​धित करते हुए वक्ता। संवाद
अंबारी। समाजवादी पार्टी दीदारगंज विधानसभा की बैठक रविवार को पल्थी बाजार में हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विशिष्ट अतिथि लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और सहायक विशिष्ट अतिथि दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक कमलाकांत राजभर ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और मजहब के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था और विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार से ऊब चुकी है और आगामी चुनाव में सपा को मजबूत करने का मन बना चुकी है। इस दौरान सुनील यादव, विश्वनाथ राजभर, राम आसरे चौहान, राम सिंगार यादव, संतोष कुमार यादव, अबू आसिम, रामू राजभर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed