फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emergency was murder of democracy: Om Prakash Rajbhar

आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी : ओमप्रकाश राजभर

Wed, 25 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Emergency was murder of democracy: Om Prakash Rajbhar
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार की देर शाम हुसेनगंज में सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने आपातकाल को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया और कांग्रेस की ओर से लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू आपातकाल संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ था। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा था। जब देश संविधान से चलता है, तो संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। लेकिन, आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान के साथ क्या किया था।
विज्ञापन


सरकार बने तो अखिलेश किसी मुसलमान को साइकिल चलाने दें

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का 18 प्रतिशत मुसलमान वोट देता है। सपा को और साइकिल के कैरियर पर बैठता है। साइकिल चलाते हैं अखिलेश जी। हम कहते हैं 2027 के चुनाव में यदि आपकी सरकार बनती है तो किसी मुसलमान को साइकिल चलाने के लिए दे दो और आप कैरियर पर बैठो, तब पता चलेगा कि कितना दर्द होता है। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार के 11 और प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल की तुलना की। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में 800 से अधिक दंगे हुए थे, लेकिन वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था सख्त हुई है। उन्होंने कहा कि अब अपराधी और दंगाई या तो जेल के अंदर हैं या जमीन के नीचे, या ऊपर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने स्वार्थ केे लिए कांग्रेस ने लगाया आपातकाल: मीना चौबे
आजमगढ़। भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए देश में आपातकाल लगाया था। उस समय जिसने भी कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, उसे जेल में डाल दिया गया। प्रदेश मंत्री बुधवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रही थीं।



उन्होंने कहा कि जिसने निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया, वह आज संविधान बचाने की बात कर रही है। उस समय कांग्रेस को संविधान की याद नहीं आई। आज जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां कोई भी सरकार से प्रश्न नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा करते हुए देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा हर साल आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों को नमन करती है। इन्होंने देश को बचाने के लिए आपातकाल में लड़ाई लड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed