फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emergency wards of hospitals will remain open 24 hours

Azamgarh News: 24 घंटे खुला रहेगा अस्पतालों का इमरजेंसी वार्ड

Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Emergency wards of hospitals will remain open 24 hours
आजमगढ़। आगामी त्योहार होली एवं अन्य त्योहारों में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सभी अस्पतालों की इमरजेंसी वार्ड की सेवाएं 24 घंटे खुली होनी चाहिए। सभी डॉक्टर अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहे। उक्त निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हों। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारियों की सूची संबंधित एसडीएम से शेयर कर ली जाए। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को तैयार रखें तथा उसमें सभी आवश्यक उपकरण एवं दवा उपलब्ध होनी चाहिए। विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए अपनी तैयारी पूर्ण कर ले।
विज्ञापन

विद्युत विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर विद्युत पोल एवं तारों को चेक कर लें कोई भी तार लटका हुआ नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिष्ठानों की गुणवत्ता के साथ ही कलर भी चेक किया जाए। खोया की प्रॉपर चेकिंग करें। किसी प्रकार का सिंथेटिक खोया मार्केट में ना सप्लाई होने पाए। आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि आबकारी दुकानों को किसी भी दशा में निर्धारित समय के बाद ना खोला जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि सड़कों, बामारो, प्रमुख चौराहा, प्रमुख कस्बे एवं होलिका दहन स्थलों की प्रॉपर सफाई कराएं।उ न्होंने कहा कि बेसहारा एवं निराश्रित जानवरों को संरक्षित कर लिया जाए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करें कि जलापूर्ति बाधित न हो विद्युत ना होने पर बैकअप के लिए जनरेटर की व्यवस्था रखें। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को चेक कर लें। उन्होंने कहा कि 24 घंटे अलर्ट रहें। कहीं से भी सूचना आती है तो अति शीघ्र पहुंचे। होली मिलन एवं रोजा इफ्तार पार्टी के बहाने कोई राजनीतिक प्रोग्राम ना आयोजित किया जाए। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सभी सीओ तथा थानाध्यक्ष 24 घंटे सतर्क रहें। होली पर कुछ नया नहीं किया जाएगा यदि कोई नया आयोजन किया जाता है तो उसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो 112 नंबर पर तत्काल कॉल करें। इस मौके पर सीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed