फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emergency services started in 17 hospitals of Azamgarh

आजमगढ़ के 17 अस्पतालों में शुरू हुई इमरजेंसी सेवाएं

Mon, 11 May 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Emergency services started in 17 hospitals of Azamgarh
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न मानकों को पूरा करने और इंफेक्शन प्रिवेंशन ट्रेनिंग के बाद 17 प्राइवेट चिकित्सालयों को आकस्मिक सेवा शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। ये अस्पताल शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार कोविड-19 को छोड़ अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज कर सकेंगे। कोविड के लक्षण मिलने पर ये मरीज के बारे में तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देंगे। इसके अलावा किसी अन्य अस्पताल को ओपीडी आदि संचालन की अनुमति अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया है कि जिन 17 प्राइवेट चिकित्सालयों में आकस्मिक सेवाएं शुरू हुई हैं उनमें वेदांता हास्पिटल लक्षीरामपुर, शिवा नर्सिंग होम ब्रम्हस्थान, विनायक हार्ट केयर, रमा ट्रामा सेंटर, लाइफ लाइन हास्पिटल, लोटस हास्पिटल, सरोज हास्पिटल, विद्या हास्पिटल, रैन्बो चिल्ड्रेन हास्पिटल, मिशन हास्पिटल, सहज हास्पिटल, ग्लोबल हास्पिटल, नेशनल सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, प्रकाश नर्सिंग होम, एचएम सर्जिकल हास्पिटल, विजय सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, कृष्णा हास्पिटल करतालपुऱ शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ और अस्पतालों ने किया आवेदन
डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कुछ अन्य अस्पतालों ने भी इमरजेंसी संचालन के लिए अनुमति मांगी है। ऐसे में उनके यहां उपलब्ध मानकों आदि की जांच की जा रही है। इसमें कुछ के यहां मानक मिलने पर उनकी ट्रेनिंग भी की जा रही है। ट्रेनिंग में ये बताया जा रहा है कि संक्रमण से स्वयं का और मरीजों का कैसे बचाव करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed