फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Embroidery in 17 feet Rangoli Dream of Developed India

Azamgarh News: 17 फीट की रंगोली में उकेरा विकसित भारत का सपना

Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Embroidery in 17 feet Rangoli Dream of Developed India
राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में रंगोली के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को दर्शाती छात्रा
अहरौला। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन छात्राओं ने 17 फीट वर्गाकार रंगोली बनाकर विकसित भारत की संकल्पना और लैंगिक समानता का संदेश दिया। चार समूहों में छात्राओं ने रंगों के माध्यम से संवैधानिक प्रावधानों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की वैष्णवी राय, कविता चौबे, शिवांगी यादव, डिंपल पांडेय, श्रेयांशी तिवारी और आकृति गुप्ता के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष की गरिमा यादव, पूनम, अंकिता, नेहा, शिल्पा, अंशिका, पायल, पुनीता, खुशबू और अंजलि निषाद के समूह को दूसरा तथा प्रथम वर्ष की सौम्या, पल्लवी चौबे, जान्हवी राय, नेहा, प्राची यादव, मुस्कान और खुशी जायसवाल के समूह को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान महिलाओं के प्रति भेदभाव समाप्त करने, समानता का दृष्टिकोण अपनाने और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए इसे देश के प्रति उनकी सकारात्मक भावना का प्रतीक बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देशन में आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉ. जमालुद्दीन अहमद, डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed