फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eligible households, household Antyodaya cards distributed

पात्र गृहस्थी, अंत्योदय गृहस्थी के कार्ड बांटे

Sat, 05 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 05 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 Eligible households, household Antyodaya cards distributed
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शनिवार को राहुल प्रेक्षागृह में नगरपालिका के पात्र गृहस्थी और अंत्योदय गृहस्थी के लाभार्थियों को राशनकार्ड वितरण का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पात्र गृहस्थी के 300 और अंत्योदय गृहस्थी के 52 लाभार्थियों को राशनकार्ड वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें अधिकतम 35 किग्रा राशन मिलेगा। इसमें 20 किग्रा गेहूं दो रुपया प्रति किग्रा और 15 किग्रा चावल तीन रुपया प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध होगा। राशन न मिलने की जहां शिकायतें सत्य पाई गई हैं उस कोटेदार की दूकान को निलंबित कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला ने कहा कि एक भी पात्र लाभार्थी राशन कार्ड से वंचित नहीं होने पाएगा। यदि कोई अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में है तो उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। एक भी अपात्र व्यक्ति को राशन कार्ड नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायतकर्ताओं से कहा कि जो भी शिकायत करें वह तथ्यपरक और सही हों। मौके पर एसपी कुंतल किशोर, उपजिलाधिकारी सदर दिवाकर सिह, आनंद यादव नगर पूर्ति निरीक्षक, शिवशंकर यादव, विजय साहनी, वीरेंद्र यादव पूर्ति निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed