फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elephant created havoc in Dussehra fair, people saved their lives by running away

दशहरा मेले में बिदके हाथी ने मचाया उत्पात, भाग कर लोगों ने बचाई जान

Sat, 16 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elephant created havoc in Dussehra fair, people saved their lives by running away
फूलपुर में हाथी ने पलटा आटो। - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पुल के पास लगे दशहरा मेला में एक हाथी अचानक से बिदक गया। हाथी का रौद्र रूप देखकर मेला स्थल पर भगदड़ मच गई। उसने कई वाहनों को उलट-पलट दिया। मेले में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस, वन विभाग टीम व महावत ने किसी तरह हाथी पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जगदीशपुर स्थित मेला स्थल एक महावत हाथी लेकर पहुंचा। सुबह का वक्त होने के कारण मेले में ज्यादा भीड़ नहीं थी। पूजा पंडालों में कुछ लोग दर्शन-पूजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से हाथी बिदक गया। तमाम कोशिश के बावजूद महावत उस पर नियंत्रण नहीं कर पाया। उसने मेले में वाहनों को पलटना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। उसने दो बाइक, एक पिकअप व एक आटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के अलावा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। महावत के साथ मिल कर पुलिस व वन विभाग की टीम ने हाथी को नियंत्रित किया गया और फिर उसे मेला स्थल से लगभग एक किमी दूर स्थित ढाबा के पास ले जाकर जंजीर से बांध दिया। घंटे भर से अधिक समय तक मेला स्थल पर अफरातफरी की स्थिति देखने को मिली। शुक्र यह रहा कि इस घटना में किसी की जान नही गई। इसके बाद पुलिस ने मेला क्षेत्र में हाथी के प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed