फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity will be cut for defaulters of more than ten thousand

10 हजार से अधिक बकाएदारों की कटेगी बिजली, दर्ज होगा एफआईआर

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be cut for defaulters of more than ten thousand
विद्युत विभाग ने बकाये बिल की वसूली को लेकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत 10 हजार से अधिक के बकायेदारों की बिजली काट दी जाएगी। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से यह निर्देश मिला है कि 10 हजार से अधिक के बकायेदार सभी उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी जाए। इसके साथ ही चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश हुआ है। जिसके अनुपान की कवायद जिले में शुरू कर दी गई है। सभी सबस्टेशनों के प्रत्येक फीडर के लाइन मैन को प्रतिदिन कम से कम 30 ऐसे बकायेदारों की लाइन खोलने का निर्देश है जिनका बकाया 10 हजार अथवा उससे अधिक है। एक्सईएन ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता को चोरी से बिजली का उपभोग करने नहीं दिया जाएगा। जो भी टीम की नजर में आएगा उस पर एफआईआर तो दर्ज होगा ही वहीं जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed