फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity system fixed, roads still in bad shape

बिजली की व्यवस्था हुई दुरुस्त, सड़कें अब भी बदहाल

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity system fixed, roads still in bad shape
सगड़ी तहसील में रजादेपुर से अजमतगढ़ जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त।- सिटीजन आडिट - फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव में एक बार फिर विभिन्न दलों के प्रत्याशी मतदाताओं के सामने अपनी प्राथमिकताएं गिना रहे हैं। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्येक प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टी का एजेंडा बताने में जुटा हुआ है। वर्ष 2017 में हुए सगड़ी विधानसभा चुनाव में बसपा से वंदना सिंह विधायक चुनी गई थीं। इस बार वे भाजपा के टिकट पर सगड़ी विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए कार्य किया लेकिन उनके वादों में कई कार्य अधूरे रह गए हैं। मतदाताओं का कहना है कि देवारा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर वर्ष लोग बाढ़ से तबाह होते हैं। कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बोलीं विधायक
सगड़ी की विधायक वंदना सिंह ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में निधि से 15 लाख रुपये दिए। दूसरी लहर में 25 लाख से सीएचसी लाटघाट में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। नये ट्रांसफार्मर लगे, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ी, जर्जर तार बदलने के लिए पैसे दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव में प्रवेश द्वार, गांवों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, खड़ंजा का कार्य कराया। बाबा पाताल नाथ मंदिर ब्रहमौली रामगढ़ का पर्यटन स्थल के रूप में विकास के लिए 50 लाख से शौचालय, भवन, इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया। सड़कों के लेपन कार्य के लिए पांच करोड़ दिए। हरैया ब्लाक के सीवान में अनुसूचित बस्ती में पुल का निर्माण, अजमतगढ़ ब्लॉक में रसूलपुर में नदी पर पुल का निर्माण कार्य करवाया। गांगेपुर मठिया में कटान से बचाने के लिए 12 करोड़ से रिंग बांध बनवाया। टेकनपुर जोकहरा बांध की मरम्मत के लिए 12 करोड़ दिए।
विज्ञापन

विपक्ष की राय
पिछले चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे जयराम सिंह पटेल ने बताया कि क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। विधायक जनता के भरोसे पर खरा नहीं उतरीं। उन्होंने वादे तो बहुत किए लेकिन वादों को पूरा नहीं किया। देवारा वासी बाढ़ की विभीषिका से जूझते रहे हैं। सड़कों की हालत बदतर है इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। देवारा क्षेत्र की कटान सबसे बड़ी समस्या है। इससे निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक द्वारा किए गए वादे
- जर्जर सड़कों की सेहत में करेंगे सुधार।
- बाढ़ की समस्या से क्षेत्र केे दिलाएंगे निजात।
- पुल और पुलियों का कराएंगे निर्माण।
- स्वास्थ्य सुविधाओं का करेंगे विकास।
इनके पूरा होने का इंतजार
- जर्जर सड़कों की सेहत में सुधार का इंतजार।
- बाढ़ की समस्या से निजात मिलने का इंतजार।
बोले वोटर
- क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। जमीन हरखोरी जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत की जरूरत है। वहीं बहुत सी सड़कों को बनाने की जरूरत है लेकिन इस दिशा में प्रयास नहीं हुआ।- धर्मेंद्र सिंह।
- विकास तो हुआ है लेकिन बहुत से कार्य अधूरे हैं। समुद्रपुर गांव और क्षेत्र के बाजारों में नालियों की समस्या है। बारिश होने पर बाजारों और गांवों से जलभराव हो जाता है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है।-हरेंद्र विश्वकर्मा।
- जीयनपुर में जाम से व्यापारियों को दिक्कत होती है। बाईपास बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ। जाम के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।-मनीष चौरसिया।

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से जब लोग दम तोड़ रहे थे तब विधायक ने लाटघाट में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। विकास कार्य हुए हैं लेकिन जितने कार्य होने चाहिए थे उतने नहीं हुए। और सुधार की जरूरत है।-बसंत पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed