फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity is available only for four hours

मात्र चार घंटे ही मिल रही बिजली

Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available only for four hours
बूढ़नपुर। रानीपुर कोयलसा समेत अन्य आस पास के इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बमुश्किल चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर निवासी गिरिजेश का कहना है कि विभाग की तरफ से कभी भी बिजली कटौती कर दी जाती है। लगातार हो रही बारिश के कारण हजारों लोग घरों में ही रहते हैं। ऐसे में बिजली कटौती से लोग परेशान होते हैं। अंकित गुप्ता ने बताया कि जब भी बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करो तो उनका फोन उठता नहीं। रोजाना एक बजे करीब बिजली काट दी जाती है। जबकि घरों में छोटे-छोटे बच्चे बिजली कटौती से परेशान होते हैं। दिनेश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। इस समय 24 घंटे में मात्र चार घंटे ही बिजली मिल पा रही हैं। रानीपुर मेन, एक्सटेंशन, देऊरपुर बनकट जगदीश कोयलसा क्षेत्र, ईश्वरपुर पवनी समेत अन्य इलाके में बमुश्किल चार घंटे ही बिजली मिल रही है। लोगों ने विभाग से बिजली कटौती के लिए समय और सीमा निर्धारित करने की मांग की है। विद्युत विभाग के जेई कुंवरभगत का कहना है कि ट्रांसफार्मर या किसी उपकरण में खराबी आने से शटडाउन लिया जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों की समस्या का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जिससे आगे उन्हें परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed