फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity is available for only six hours, not 18

Azamgarh News: 18 नहीं सिर्फ छह घंटे मिल रही बिजली

Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity is available for only six hours, not 18
पल्हना। उमस भरी भीषण गर्मी में लहुआ खुर्द फीडर से जुड़े गांवों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता त्रस्त हैं। कहीं कारोबार ठप हो रहे हैं, तो कहीं किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने विद्युत निगम की लापरवाही पर रोष जताते हुए आंदोलन करने चेतावनी दी है। कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है, लेकिन हकीकत में महज 6 घंटे बिजली मिल पा रही है। इस संकट से बच्चे, बुजुर्ग, व्यापारी, छात्र और किसान सभी परेशान हैं। लहुआं कला, सराय खुरसू, पवनी खुर्द, रायपुर, भोजपुरी, बसही, समसपुर, नियमताबाद, खैरा, ताड़कडीह, चौकी खैरा, लहुआ खुर्द व पल्हना बाजार सहित दर्जनों गांवों में लहुआ खुर्द फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। ताड़कडीह चौकी खैरा के प्रधान प्रदीप सिंह विक्की ने बताया कि इस समय धान की रोपाई का पीक सीजन है, और बिजली नहीं मिल रही। किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुन्ना यादव, फूलचंद यादव, रामा साव आदि ने बताया कि जब बिजली कटौती का कारण पूछा जाता है, तो विभागीय कर्मचारी ‘काम चल रहा है’ कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ मेंहनगर सत्य कुमार ने बताया कि 33000 केवी की एक नई लाइन बनाई जा रही है और पुरानी लाइन के तार बदले जा रहे हैं। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed