फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity Employees Joint Conflict Committee reiterated their demands

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दोहराईं मांगें

Sat, 12 Nov 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity Employees Joint Conflict Committee reiterated their demands
आजमगढ़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर शनिवार से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने जनजागरण का कार्यक्रम सिधारी हाइडिल परिसर में शुरू किया। इसके तहत शनिवार को जनसभा का आयोजन कर अपनी मांगों पर प्रकाश डाला। 29 नवंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के स्वेच्छाचारी रवैये के कारण ऊर्जा निगमों को हो रही आर्थिक क्षति एवं ऊर्जा निगमों में व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त कराने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं बिजली कर्मियों की वर्षों से लंबित न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद कुछ भी सार्थक कार्रवाई न होने के कारण संघर्ष समिति ने सरकार व प्रबंधन के ध्यानाकर्षण के लिए इस आंदोलन का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने से पहले संघर्ष समिति के सभी घटक श्रम संघों व सेवा संगठनों की केंद्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य 17 नवंबर 2022 को लखनऊ में शक्ति भवन मुख्यालय पर सत्याग्रह व विरोध प्रदर्शन करेंगे। 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर तीन बजे से शाम पांच बजे तक विरोध सभाएं की जायेंगी। 22 नवंबर से आंदोलन शुरू होगा। 28 नवंबर को शाम पांच बजे समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर जीतेंद्र सिंह गुर्जर महासचिव, अभियंता संघ, जय प्रकाश महासचिव जूनियर इंजीनियर्स संगठन, चंद्र भूषण उपाध्याय अध्यक्ष प्राविधिकी कर्मचारी संघ, सूर्य देव पांडेय बिजली कर्मचारी संघ, प्रेम प्रकाश राय उप्र बिजली मजदूर संगठन, धरमू यादव हाइड्रो इलेक्ट्रिक यूनियन, प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed