फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity department caught electricity theft in floor mill

विद्युत विभाग ने फ्लोर मिल में पकड़ी बिजली की चोरी

Tue, 03 May 2022 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity department caught electricity theft in floor mill
मेजवां। बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली व बिजली की चोरी को लेकर फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया हुआ है जो सोमवार को भी जारी रहा। अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम ने सुदनीपुर और शबाना रोड के किनारे संचालित फ्लोर मिल पर मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली की बड़ी चोरी पकड़ी। जिस पर फ्लोर मिल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रामपाल सिंह और अवर अभियंता निखिल शेखर के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को फूलपुर में तीन स्थानों पर संचालित फ्लोर मिल पर पहुंची। टीम को जांच के दौरान मीटर के टर्नल प्लेट को खोल कर बिजली की चोरी करने की पुष्टि हुई। जिस पर अलाउद्दीन फ्लोर मिल के संचालक अशरफ आजमी और रईस आजमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही निर्धारित लोड के अनुरूप वसूली की गई है। जेई निखिल शेखर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस सघन अभियान में मीटर विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी विनोद कुमार, सहायक अभियंता राजस्व गिरीश सिंह, अवर अभियंता निखिल शेखर सिंह सहित मीटर विभाग व विद्य़ुत उपकेंद्र के कई लाइन मैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed