फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity connections of big defaulters should be disconnected: MD

बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटे जाएं : एमडी

Thu, 26 Dec 2024 05:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections of big defaulters should be disconnected: MD
प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण शंभू कुमार ने बुधवार को उपखंड कार्यालय फूलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड कार्यालय में लगे कैंप सहित कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे कैंपों पर ओटीएस और राजस्व प्राप्ति की जानकारी ली। उन्होंने बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने और अन्य कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना के तहत 15 से 31 दिसंबर तक चल रहे अभियान का सच जानने के लिए प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी फूलपुर विद्युत उपखंड कार्यालय स्थित कैंप में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कैंप में ओटीएस का कार्य संभाल रहे कार्यकारी सहायक सूरज सरोज, कंप्यूटर ऑपरेटर विक्रांत देव से ओटीएस की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि 2.74 लाख रुपये विद्युत राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस प्रगति पर एमडी संतुष्ट दिखे। उन्होंने उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं से उनकी समस्या के बारे में पूछा। कोई शिकायत नहीं मिलने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य अभियंता नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी, अधिशाषी अभियंता केके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed