फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electrical department cut electricity of state bank of india

बैंक ने नहीं जमा किया बकाया बिल, विभाग ने की बत्ती गुल

Tue, 27 Feb 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 27 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electrical department cut electricity of state bank of india
sbi
चार लाख का बिजली बिल बकाए की वजह से विभाग की टीम ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के रैदोपुर मुहल्ला स्थित मुख्य कार्यालय की बिजली काट दी। इस पर बैंक के अधिकारियों ने आनन-फानन में बकाया बकाए का भुगतान किया, तब जाकर पुन: कनेक्शन जोड़ा गया। बैंक की लाइट कटने से करीब तीन घंटों तक बैंक परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन



बिजली विभाग की टीम सोमवार को दिन में भारतीय स्टेट बैंक के रैदोपुर मुहल्ला स्थित मुख्य कार्यालय पर पहुंची। बैंक पर बिजली बिल का काफी बकाया था। टीम ने बैंक मैनेजर से बिल जमा करने को कहा, लेकिन मैनेजर ने टीम की ओर ध्यान नहीं दिया तो टीम ने पोल से बैंक की लाइट कट करा दी।
विज्ञापन


लाइट कटते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही बैंक के लोगों ने बिजली विभाग की मनाने की कोशिश की। कोई यिायत न मिलने पर टीम के सख्त तेवर दिखाने पर आनन-फानन में बिजली बिल बकाया के मद में लगभग चार लाख रुपये बैंक द्वारा जमा किया गया। इसके बाद टीम ने दोपहर बाद बैंक की लाइट पोल से जोड़ कर सप्लाई चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed