फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electoral rivalry and fight in Pokhari dispute, one died

चुनावी रंजिश व पोखरी के विवाद में मारपीट, एक की मौत

Sat, 12 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electoral rivalry and fight in Pokhari dispute, one died
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की देर रात चुनावी रंजिश व पोखरी के विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना के सिंहपुर चौकी अंतर्गत आने वाले रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र रामचेत अपने भाई अमर प्रताप के साथ गांव में ही किसी के यहां तेरही भोज में शामिल होने गए थे। रात लगभग दस बजे दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश व पोखरी के विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया। हमलावर पहले से ही रास्ते में घात लगा कर बैठे थे। घटना की जानकारी होते ही अजीत सिंह पक्ष के भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला किया गया। इस घटना में अजीत सिंह, अमर प्रताप के अलावा दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हो गए। अजीत व अमर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमर का इलाज चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाबत मृतक के भाई राजेश ने गांव के ही चार लोगों अजीत सिंह पुत्र यदुनाथ, राहुल सिंह पुत्र हरिवंश, अंकित पुत्र उमेश व शैलेंद्र पुत्र कमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किस विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश मिश्रा, प्रभारी एसओ, थाना मेंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed