फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Election to be held on 398 co-operative societies

398 सहकारी समितियों पर कराया जाएगा चुनाव

Mon, 18 Sep 2017 11:42 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 18 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Election to be held on 398 co-operative societies
election logo
आजमगढ़।  सहकारिता विभाग में चुनाव की घोषणा के साथ अफसर भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जिले की कुल 335 सहकारिता समितियों पर चुनाव कराया जाएगा। तीन समितियों का कार्यकाल अभी बाकी होने के कारण यहां पर अभी चुनाव नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन


समितियों की ओर से चुनाव शुल्क जमा करने और क्षेत्र अवधारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक समिति से 1250 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। इसके साथ ही सहकारिता विभाग ने समितियों के सदस्यों की सूची भी एकत्र करनी शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


अक्तूबर और नवंबर माह में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही सहाकारिता समितियों में भी हलचल शुरू हो गई है। समितियों से जुड़ी पुरानी फाइलों को निकला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि समिति से जुड़े नेताओं का कहना है कि चुनाव टल भी सकता है क्योंकि निकाय और सहकारिता विभाग के चुनावों की घोषणा एक समय पर ही की गई है। सहकारिता विभाग की जिले में कुल 419 प्रारंभिक समितियां हैं। इसमें 250 पैक्स समितियों में तीन का कार्यकाल अभी बाकी हैं।



सहकारिता विभाग की कुल 335 और अन्य विभागों को 63 सहकारी समितियों पर चुनाव कराया जाना है। इसके लिए 1250 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। क्षेत्र अवधारण भी किया जा रहा है। राम किंकर द्विवेदी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed