फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Election of Budhanpur Tehsil Bar Association concluded, Prince elected President and Yogendra Minister

बूढ़नपुर तहसील बार एसोशिएशन का चुनाव संपन्न, राजकुमार अध्यक्ष और योगेंद्र मंत्री निर्वाचित

Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election of Budhanpur Tehsil Bar Association concluded, Prince elected President and Yogendra Minister
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बाद भी अधिवक्ता पूरे जोश के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद हुई गणना में राजकुमार सिंह नए अध्यक्ष और योगेंद्र यादव मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में तय समय सुबह दस बजे से काफी गहमागहमी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक वोट डालने का कार्य हुआ, इसके बाद ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई। मतों की गिनती के बाद परिणामों की घोषणा हुई। जिसमें राजकुमार सिंह 68 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुभाष चतुर्वेदी को 33 मतों से पराजित किया। इसी क्रम में मंत्री पद के दो प्रत्याशियों में योगेंद्र यादव को 54 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनूप कुमार सिंह को 49 मत ही मिला। पांच मतों के अंतर से योगेंद्र यादव ने अनूप कुमार सिंह को पराजित किया। शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसमें कपिल देव त्यागी और अरुण कुमार सिंह उपाध्यक्ष, ईश्वर प्रताप सिंह सह मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार लाल ने सभी विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी। इस दौरान जगन्नाथ सिंह, उमाशंकर पांडे, मिथिलेश कुमार सिंह, राम आसरे वर्मा, जगत नारायण तिवारी, सूर्य प्रकाश यादव, प्रवीण सिंह, आद्या प्रसाद यादव, सुभाष चतुर्वेदी, डब्लू चौबे, पंकज श्रीवास्तव, विनोद यादव, सुभाष पांडे, जयप्रकाश पांडे, कैफ़ी आजमी, वीरेंद्र यादव, बलराम यादव, भैरव यादव, राम मुहूर्त, शीतला चतुर्वेदी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed