फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Election department occupied GGIC land

जीजीआईसी की जमीन पर निर्वाचन विभाग का कब्जा

Thu, 06 Jan 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Election department occupied GGIC land
सरकारी जमीन पर सरकारी विभाग द्वारा ही अवैध कब्जा किए जाने को लेकर अमर उजाला की खबर की पुष्टि हो गई है। प्रकरण राजकीय बालिका इंटर कालेज की भूमि पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा कब्जा किए जाने का है। अमर उजाला की खबर पर जिलाधिकारी ने जमीन की पैमाइश कराई तो जीजीआईसी की तीन कड़ी भूमि पर निर्वाचन कार्यालय का कब्जा पाया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय व राजकीय बालिका इंटर कालेज के बीच एक बाउंड्रीवाल थी। जिसे निर्वाचन विभाग ने गिरवा कर विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास शुरू किया था। यहां तक कि विद्यालय की भूमि पर शौचालय का टैंक भी बनवा लिया गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विद्यालय प्रशासन जागा और अपनी जमीन बचाने की कवायद में जुट गया। विद्यालय ने खुद के खर्च से अपनी बाउड्री का निर्माण भी शुरू करा दिया तो निर्वाचन कार्यालय ने यह कहते हुए पेंच फंसा दिया कि पैमाइश के बाद ही बाउंड्री होगी। इस पर प्रधानाचार्य ने काम भी रूकवा दिया। अमर उजाला ने विद्यालय की भूमि पर बाउंड्री गिरा कर अवैध कब्जे से लेकर उसे बनाए जाने की खबर प्रमुखा से प्रकाशित किया। जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश का निर्देश दिया। जिसमें विद्यालय की तीन कड़ी जमीन पर निर्वाचन कार्यालय द्वारा कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पैमाइश के बाद भी करा रहे नाली का निर्माण
आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाइश का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें जीजीआईसी के तीन कड़ी जमीन पर निर्वाचन कार्यालय का कब्जा पाया गया गया है। इसके बाद भी निर्वाचन कार्यालय तोड़ी गई बाउंडघरीवाल को जहां ठीक नहीं कराने दे रहा है तो वहीं अब विद्यालय के कब्जे वाली जमीन पर नाली बनवाने की कवायद भी शुरू करा दिया है। जिसे लेकर विद्यालय प्रशासन परेशान है। प्रधानाचार्य अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में लेखपाल कुलदीप यादव, राजदेव राम, गुलाब यादव, अमत पांडेय, विवेक यादव व इंदू तोमर की टीम गठित किया था। भूमि की पैमाइश में हमारी तीन कड़ी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया है। इसके बाद भी निर्वाचन विभाग हमारी जमीन पर अब नाले का निर्माण करा रहा है। वहीं बाउंड्री का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं करने दिया जा रहा है।

ललिता, प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इंटर कालेज, आजमगढ़।
जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि की पैमाइश कराई गई। दोनों भूमि सरकारी खाते की है। पैमाइश कराने के बाद जीजीआईसी व निर्वाचान कार्यालय के बीच की बाउड्रीवाल को कागजात में सीधा करा दिया गया है। कुछ कड़ी जमीन इधर-उधर हुई थी, जिसके चलते बाउड्रीवाल को सीधा कराने की कवायद की गई।
जेआर चौधरी, एसडीएम सदर आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed