बूढ़नपुर। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन विधायक डॉ. संग्राम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर 7 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विधायक डॉ. संग्राम यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा चुनाव आयोग भाजपा के हाथ की कठपुतली बना है।
मुख्य अतिथि बलराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करें। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर कन्हैया गौड़, राजेंद्र राम, सुभाष जायसवाल, रामपलट गुप्ता, लछिराम वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद