फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly man murdered over assault on his mother police arrested accused in Azamgarh

UP: मां के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या, 48 घंटे में हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 09:22 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 13 Jun 2026 09:22 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार किया गया। उसने करीब 15 वर्ष पहले अपनी मां के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या की थी।  

विज्ञापन
Elderly man murdered over assault on his mother police arrested accused in Azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के शेखपुरा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी अभय चौहान उर्फ मत्तू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि शेखपुरा निवासी भुआल चौहान (70) अपने घर के बाहर पशुशाला के पास बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित टीम जांच के दौरान आरोपी अभय चौहान उर्फ मत्तू तक पहुंची। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी अवैध असलहे के साथ बंशी बाजार-उकरौड़ा मार्ग से एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा। बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, एक की हालत गंभीर; वाहन में फंसा आधा शरीर


आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से हुई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उसकी मां के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर वह भुआल चौहान से रंजिश रखता था। इसी दुश्मनी के चलते उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस, खून से सना गमछा, टी-शर्ट और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed