फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elder son killed his mother for one bigha of land

Azamgarh News: एक बीघा जमीन के लिए बड़े बेटे ने की मां की हत्या

Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elder son killed his mother for one bigha of land
09 मृतका विजयकांता पांडेय, फाइल फोटो। संवाद
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव में मां के हिस्से की एक बीघा जमीन को पाने के लिए बड़े बेटे प्रणव ने अपनी मां विजयकांता पांडेय (55) गड़ासे की हत्या कर दी। घटना के बाद छोटे बेटे प्रवीण ने थाने में बड़े भाई पर मां की हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मृतका के पति राम गोपाल पांडेय का निधन करीब 11 वर्ष पूर्व हो चुका था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पति के मरने के बाद विजयकांता और उनके बड़े बेटे प्रणव और छोटे बेटे प्रवीण के हिस्से एक-एक बीघा जमीन तीनों के हिस्से आई। मां विजयकांता अपने छोटे बेटे प्रवीण के साथ घर में रहती थी। जबकि प्रणव अलग रहता है। प्रणव को डर था कि मां विजयकांता उसके छोटे भाई प्रवीण को अपने हिस्से की जमीन न दे दे। इसे लेकर उसका विवाद बृहस्पतिवार को मां से हो गया। बात इतनी बढ़ी कि बेटे प्रणव ने अपनी मां पर गड़ासे से प्रहार कर दिया। इस घटना में मां विजयकांता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बेटा भाग निकला। घायल मां को लेकर छोटा बेटा प्रवीण 100 शैया राजकीय चिकित्सालय अतरौलिया लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed