{"_id":"5ffec7b48ebc3e340453abed","slug":"elder-drowns-while-crossing-river-going-out-to-take-fodder-for-cattle-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पशु के लिए चारा लेने निकला बुजुर्ग, नदी पार करते समय डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पशु के लिए चारा लेने निकला बुजुर्ग, नदी पार करते समय डूबकर मौत
Wed, 13 Jan 2021 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक वृद्ध मंगलवार को गांव से पांच किमी दूर सरयू नदी पार कर पशुओं के लिए चारा लेने गया हुआ था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन भी की। बुधवार की सुबह नदी में शव उतराया हुआ मिला। पास में चादर में बंधी हुई घास भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी लाल बच्चन साहनी(65) मंगलवार को घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए निकला था। वह घर से लगभग पांच किमी दूर सरयू नदी पार कर चारा लेने गया हुआ था। शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
देर रात तक परिजन सभी संभव स्थानों पर वृद्ध की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे लाल बच्चन का शव सरयू नदी के किनारे उतराया हुआ मिला। मौके पर ही चादर में बंधी घास भी मिली है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
वहीं रौनापार थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। जिस पर एसओ मयदल बल मौके पर पहुंच गए। शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच बच्चों का पिता था। तीन बच्चे रोजी रोटी के लिए बाहर रहते है। पत्नी की भी कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।