फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eklavya Day procession out of town

एकलव्य दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली

Mon, 05 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 05 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eklavya Day procession out of town
नगर पंचायत अतरौलिया के खानपुर फतेह एकलव्य नगर में सोमवार को वीर एकलव्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निषाद समाज के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें शामिल लोगों ने तीरंदाजी कला का भी प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा खानपुर फतेह एकलव्य नगर से निकलकर रोडवेज, मुसाफिर चौक, शांति चौक, बब्बर चौक,  केसरी तिराहा तक गई। शोभा यात्रा में वीर एकलव्य की भव्य झांकी भी सजाई गई थी।
विज्ञापन


शोभायात्रा जिधर से गुजर रही थी उधर लोगों की भीड़ जमा हो जा रही थी। शोभा यात्रा में युवाओं ने तीरंदाजी कला का प्रदर्शन भी किया।

जुलूस में लग रहे वीर एकलव्य, जय निषाद समाज के गगन भेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज की महिलाएं हाथों में समाज के प्रतीक एकलव्य की प्रतिमा छपा ध्वज तथा धनुष तीर लेकर के एकलव्य के वीर गाथाओं को गाते हुए जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए पुन: खानपुर फतेह एकल्वय नगर पहुंच संपन्न हुआ।  इसमें बड़ी संख््या में स्थानीय एवं दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।


इस मौके पर  अयोध्या के निषाद मंदिर के महंत शंकरदास निषाद, राम शब्द निषाद, रामचदर निषाद, संतोष निषाद, रामचंदर जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, शाकिर अहमद, अनवर हाशमी, घनश्याम निषाद, रामलगन निषाद, सुरेंद्र निषाद, फूलचंद्र यादव, बाबूराम निषाद, रामसेवक निषाद, कुबेर निषाद, श्रीराम निषाद रामफेर निषाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed