फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight shops burnt down due to fire caused by short circuit, loss of Rs 10 lakh including cash

Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग से आठ दुकानें जलीं, नकदी समेत 10 लाख का नुकसान

Fri, 28 Feb 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Eight shops burnt down due to fire caused by short circuit, loss of Rs 10 lakh including cash
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में स्थित मिठाई की दुकान सहित आठ दुकानों में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस अगलगी में नकदी समेत दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह निवासी राजू प्रजापति की मिठाई की दुकान है। बुधवार की रात 1.30 बजे आग लगने से मिष्ठान की दुकान मेंं आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गैस सिलिंडर फट गया। इससे आसपास की दुकानों भी चपेट में आ गईं। इस दौरान राजू प्रजापति के दुकान में रखे 18 हजार रुपये नकद, फ्रीजर, फ्रिज, गुमटी, मढ़ई 65 हजार रुपये का रखा कोल्ड ड्रिंक, आलमारी, डालडा, तेल, घी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब चार लाख की क्षति हुई है। वहीं, बगल में राजेश प्रजापति के मिठाई की भी दुकान में आग लग गई। इसमें रखा 50 हजार नकद व अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकान में सोए राजेश प्रजापति, उनकी पत्नी प्रमिला और पुत्री रोशनी भी सोई थी, किसी तरह से बाहर निकल अपनी जान बचाई। भीम चौरसिया के पान की दुकान में आग लगने से एक हजार रुपये व गुमटी जलकर राख हो गया। बहादुर कन्नौजिया के दुकान में आग लगने से गुमटी जलकर राख हो गई। रामचंद्र मोची की गुमटी में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राजेंद्र प्रजापति और रविंद्र प्रजापति की गुमटी में आग लग गई। नगीना चौरसिया के भी पान की दुकान में आग लग गई जिसमें रखा नकदी सहित हजारों रुपये का सामान जल गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए टुल्लू पंप, हैंड पंप, बाल्टी और अन्य पात्रों से आग बुझाई गई। वहीं, परिजन भी रोते बिलखते नजर आए। मौके पर पहुंचकर लेखपाल व एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed