फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight lakh people will participate on World Yoga Day

विश्व योग दिवस पर आठ लाख लोग करेंगे सहभागिता

Mon, 06 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh people will participate on World Yoga Day
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अबकी बार नया रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। वर्ष 2015 से लेकर अब तक पहली बार आजमगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ योग कराने की तैयारी पूरी की जा रही है। उक्त जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अक्षय लाल ने दी।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर 14 से 21 जून 2022 तक आजादी के अमृत योग महोत्सव तथा आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अमृत योग महोत्सव के रुप में आयोजन किया जाना है। जिसमे शासन द्वारा जनपद में आठ लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। उक्त अमृत योग महोत्सव को जन उपयोगी एवं सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की पांच जून 2022 को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई, जिसमे अमृत योग महोत्सव का सफल क्रियान्यवन के लिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी ब्लाकों पर शीघ्र योग प्रशिक्षण कराये जाने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में 8 व 9 जून 2022 में जनपद के सभी ब्लाकों पर योग प्रशिक्षक द्वारा मास्टर ट्रेनरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed