{"_id":"6706eae93da04501e3079254","slug":"eight-bodies-of-the-district-selected-in-global-urban-development-scheme-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-121724-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वैश्विक नगरोदय योजना में जिले के आठ निकाय चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वैश्विक नगरोदय योजना में जिले के आठ निकाय चयनित
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के पहले चरण में जिले के आठ नगर निकाय चयनित हुए हैं। इसमें आजमगढ़ नगरपालिका और लालगंज नगर पंचायत को भी शामिल करने का प्रस्ताव है। योजना के तहत नपा के विकास के लिए 10 करोड़ और नपं के लिए पांच करोड़ दिए जाएंगे। इसें नप बिलरियागंज, नगर पंचायत मेंहनगर, जीयनपुर, फूलपुर, माहुल, बूढ़नपुर, जहानागंज और मार्टीनगंज शामिल हैं। आजमगढ़ को भी इस योजना में शामिल करने से राहुल प्रेक्षागृह का जीर्णोद्धार और लालगंज के नए प्रेक्षागृह का निर्माण हो जाएगा। योजना के तहत उन्हीं निकायों का चयन किया है जिनकी आबादी एक लाख से अधिक है। योजना में कराए जाने वाले कार्यों को श्रेणियों में बांटा है। इसमें प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विरासत व संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को शामिल किया जा सकता है।
श्रेणी वार कराए जा सकेंगे यह कार्य
प्रशासनिक श्रेणी में कार्यालय भवन, को-वर्किंग स्पेस, वर्किंग वुमेन हॉस्टल, फूड स्ट्रीट हब, रात्रि या साप्ताहिक बाजार के कार्य कराए जा सकेंगे। वहीं आर्थिक श्रेणी में कियॉस्क, मैकेनाइज्ड और स्मार्ट पार्किंग, कौशल विकास केंद्र, अनुभव केंद्र, टाउन हॉल, बरात घर, सीनियर केयर सेंटर का निर्माण सामाजिक श्रेणी में रिटायरमेंट होम, सभागार, आर्ट गैलरी, प्रदर्शन कला केंद्र, बहुउद्देशीय स्थल, कैफे, बुक कैफे, पेट क्लीनिक, पार्क, आश्रय, मेला, सिटी ब्रांडिंग, निराश्रित गृह, रैन बसेरा, पुस्तकालय, डिजिटल पुस्तकालय, स्टडी सेंटर जैसे कार्य कराए जा सकेंगे। स्वास्थ्य श्रेणी में बहुउद्देश्यीय खेल सुविधाएं, ओपन जिम, अर्बन प्लाजा, पुनर्वास, नैदानिक केंद्र, कल्याण केंद्र, योगशाला, शिशु गृह, स्मृति, थीम, चिल्ड्रेन पार्क, मनोरंजन पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण कराया जा सकता है। पर्यावरण श्रेणी में शहरी वन, अर्बन वेटलैंड, सोलर पार्क, आर्बोरिकल्चर, नर्सरी, हार्टीकल्चर, प्लेस मेकिंग, नगरीय कला सजावट, स्ट्रीट फर्नीचर को बढ़ावा दिया जा सकता है। वहीं विरासत या संरचना श्रेणी में हेरिटेज स्ट्रीट और भवन संरक्षण, फुट ओवर ब्रिज, घाट संरक्षण व कायाकल्प के साथ सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जा सकता है।
00
ऐसे नगर निकायों का चयन किया है जिन्होंने कर वसूली से अपनी आय बढ़ाई है। योजना के तहत चयनित निकाय में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव तैयार करके देंगे।
विज्ञापन
आजाद भगत सिंह, प्रभारी अधिकारी नगर निकाय और एडीएम वित्त एवं राजस्व।